संदेश

अगस्त, 2019 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मेरा खुराफाती दिमाग और उसी से उपजा सवाल-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल फ्रांस में एक फॉर्मूले को इज़ाद किया। INFRA = In (India)+Fra (France) । खैर वो मोदी हैं, उनके फॉर्मूले वही जानें। लेकिन मेरे खुराफाती दिमाग में उनके INFRA से एक नयी बात ने जन्म लिया। आज भारत के पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का निधन हो गया है। जेटली अक्सर ही GST, नोटबन्दी जैसे मोदी कार्यकाल के बड़े आर्थिक फैसलों के लिए विपक्षियों व अर्थशास्त्रियों के निशाने पर रहे हैं। आज उनकी मृत्यु के बाद सोशल मीडिया तीन धड़ों में बंटा हुआ है।  कोई उनकी महानता गिना रहा है तो कोई भारत की खस्ता हाल अर्थव्यवस्था के लिए उन्हें दोषी ठहरा रहा है। एक तीसरा धड़ा है जिसे जेटली का कोसा जाना इसलिए बुरा लग रहा है क्योंकि उसे लगता है कि किसी भी व्यक्ति के निधन पर उसे नहीं कोसना चाहिए।  मेरे खुराफाती दिमाग में इसी तीसरे धड़े के लिए जो बात कौंधी वह संयोग से फ्रांस से ही जुड़ी हुई है। जी हाँ.. फ्रांस से। फ्रांस के राजशाही शासन में एक राजा था, जिसे लुई 16वां कहा जाता है। कहा जाता है कि वह एक निरंकुश राजा था। उसकी पत्नी थी, रानी मैरी अंत्वानेत। दोनों ही जबरदस्त खर्चीले राजशाह थे। उनके रा